पुलिस हॉस्टल के पीछे झाड़ी में लगी भीषण आग
Kausambi News - शुक्रवार सुबह करारी थाने के सामने पुलिस हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि हॉस्टल में रहने वाले परिवारों को बाहर निकलना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू...

करारी थाने के सामने पुलिस हॉस्टल के पीछे शुक्रवार सुबह संदिग्ध दशा में झाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि हॉस्टल में रहने वाले पुलिस परिवारों हॉस्टल छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। करारी थाने के सामने सड़क के उस पार पुलिस हॉस्टल बना हुआ है। इसमें कई पुलिस कर्मी परिवार समेत रहते हैं। ज्यादातर महिला दरोगा और आरक्षी ही हैं। हॉस्टल के पीछे खेतों में झाड़ी और पराली है। शुक्रवार की सुबह अचानक पराली व झाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी लपटें हॉस्टल तक पहुंचने लगीं। इससे भीतर रहे परिवारों को भागकर बाहर निकलना पड़ा। कइयों का तो दम घुटने लगा था। मामले की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने अग्निशमन कर्मचारियों को बुलाया। फायर ब्रिगेड करीब दो घंटे बाद आग बुझा सकी। इंस्पेक्टर का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।