SDM Yogesh Kumar Inspects Community Health Center Ensures Patient Care and Safety अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ सम्मान से पेश आएं स्वास्थकर्मी: एसडीएम, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSDM Yogesh Kumar Inspects Community Health Center Ensures Patient Care and Safety

अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ सम्मान से पेश आएं स्वास्थकर्मी: एसडीएम

Kausambi News - उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और प्रसूताओं का हाल जाना, स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर उपचार देने और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 20 May 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ सम्मान से पेश आएं स्वास्थकर्मी: एसडीएम

उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीज और प्रसूताओं का हाल जाना। साथ ही जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसडीएम योगेश कुमार ने अटेंडेंस रजिस्टर के साथ अन्य कागजातों को भी देखा। साथ ही अस्पताल में दवा के रखरखाव और स्टॉक की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीज एवं प्रसुताओं से वार्ता कर उनका हाल जाना एवं अधीक्षक डॉ. औचित्य सिंह को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मी सम्मान से पेश आएं। उन्हें बेहतर उपचार दें और प्रयास करें कि जो दवा अस्पताल में हो उन्हें अस्पताल से ही दे बाहर का पर्चा न लिखा जाए।

उप जिलाधिकारी ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाली प्रसुताओं को समय पर नाश्ता व खाना दें, महिला वार्ड को स्वच्छ रखें। किसी भी प्रकार की कमी महिला वार्ड में ना आने पाए। उप जिलाधिकारी योगेश कुमार ने महिला वार्ड में ऑपरेशन से पैदा हुए शिशु व उसकी मां दोनों के उत्तम स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं दी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में दो जर्जर बिल्डिंग को देखा। उन्होंने अधीक्षक को कहा कि आप एक पत्र बनाकर तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजिए। बिल्डिंग निकट भविष्य में खतरे का कारण बन सकती है इसका जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।