राष्ट्रध्वज के अपमान का आरोपी गिरफ्तार
Kausambi News - कोखराज के भटपुरवा गांव के किशोर ने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर तिरंगे के ऊपर खड़े होकर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की। पोस्ट वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके...

कोखराज के भटपुरवा गांव के किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा। उसकी यह पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई, लोगों में आक्रोश बढ़ गया। रात में ही एसआई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोखराज के भटपुरवा मजरा बम्हरौली गांव के किशोर ने अपने फेसबुक एकाउंट से शुक्रवार को पोस्ट डाली। पोस्ट में साफ दिख रहा था वह तिरंगे के ऊपर खड़ा है। हाथ में तलवार भी लिए था। पोस्ट में किशोर ने लिखा था, पाकिस्तान जिंदाबाद। यह पोस्ट जैसे ही वायरल हुई, लोगों में आक्रोश फैल गया।
सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शहजादपुर चौकी प्रभारी मनीश पाल ने कोखराज थाने में किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। इसके बाद दबिश देकर किशोर को उसके घर से ही पकड़ लिया गया। शनिवार को किशोर न्यायालय में पेश कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि किशोर ने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखते हुए आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। किशोर के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। विहिप के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था थाना फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने वाले किशोर की जानकारी होते ही शनिवार की सुबह विहिप व अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोखराज थाना का घेराव किया था। विहिप कार्यकर्ता मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। साथ ही किशोर के परिजनों के भी खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई होने की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। पोस्ट को लाइक करने वालों की भी बढ़ सकती है मुसीबत फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पोस्ट डालने वाले किशोर का चालान किया गया है। अब पुलिस उन लोगों की भी गतिविधियों को खंगाल रही है, जिन लोगों ने आरोपी की पोस्ट को लाइक किया था। इन सबकी कुंडली पुलिस खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस कई अन्य लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।