चोर खोल ले गए 13 बकरियां, मुकदमा दर्ज
Kausambi News - मंझनपुर के दुर्गापुर गांव में जवाहर लाल ने बताया कि 16 मार्च की रात चोरों ने उनके बाड़े से 13 बकरियां चुरा लीं। खोजबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 19 March 2025 04:13 PM

मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी जवाहर लाल पुत्र सुदीप सरोज ने बताया कि उसने बकरियां पाल रखी थीं। 16 मार्च की रात चोर बाड़े में बंधी 13 बकरियां खोल ले गए।
खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पशु पालक ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।