Tragic Case of Student Abuse Trainee Teacher Arrested After Viral Video छात्रा संग दरिंदगी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTragic Case of Student Abuse Trainee Teacher Arrested After Viral Video

छात्रा संग दरिंदगी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Kausambi News - महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक छात्रा के साथ करीब ढाई साल पहले ट्रेनी शिक्षक ने दुराचार किया। नशीला पानी पिलाने के बाद वह बेहोश हो गई थी। हाल ही में आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 29 April 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
छात्रा संग दरिंदगी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक छात्रा के साथ ट्रेनी शिक्षक ने करीब ढाई साल पहले दरिंदगी की। नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाने के बाद बेहोशी की हालत में उसने दुराचार किया। दो दिन पहले अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पीड़िता के होश उड़ गए। उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महेवाघाट क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी बेटी आठवीं की छात्रा थी। वह पास के परिषदीय स्कूल में पढ़ती थी। इसी स्कूल में गांव का बीटीसी कर रहा एक युवक शिक्षक कार्य की ट्रेनिंग कर रहा था। पीड़ित की मानें तो नवंबर 2022 में ट्रेनी शिक्षक ने पढ़ाई के बहाने से उसकी बेटी को अपने घर बुलाया। इसके बाद नशीला पानी पिला दिया। बेटी बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। इसका वीडियो भी बना लिया। अब तक लोकलाज के डर से पीड़िता व उसका परिवार खामोश रहा। दो दिन पहले आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया तो उसे देखकर पीड़िता के साथ व परिवार वालों के होश उड़ गए। सोमवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। मुकदमे की विवेचना एसओ महिला थाना कर रही हैं। वही मेडिकल और बयान की प्रक्रिया पूरी कराएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।