Tribute to Farmer Leader Mahendra Singh Tikait on Death Anniversary by Farmers Union किसानों ने बाबा टिकैत को दी श्रद्धांजलि, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTribute to Farmer Leader Mahendra Singh Tikait on Death Anniversary by Farmers Union

किसानों ने बाबा टिकैत को दी श्रद्धांजलि

Kausambi News - भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने चायल तहसील में बैठक की। इस अवसर पर किसानों ने बाबा टिकैत के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 16 May 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
किसानों ने बाबा टिकैत को दी श्रद्धांजलि

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक व किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर गुरुवार को तहसील परिसर में बैठक कर किसानों ने चिंतन किया। इस दौरान किसानों ने बाबा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाकियू जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुआई में चायल तहसील परिसर में गुरुवार को पुण्यतिथि मनाई गई। किसानों संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा संगठन बाबा टिकैत के बताए रास्ते चल रहा है। बाबा टिकैत के पास किसानों के लिए दूरगामी सोंच थी। इसलिए उन्होंने जल, जगल और जमीन के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया था। हमारा संगठन उनके बताये संकल्पो के प्रति ही काम करके आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया है। अपना जीवन मजदूरों और किसानों के उत्थान के लिए समर्पित कर संगठन की स्थापना किया। जो किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता है। उन्होंने किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठा कर काम किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मो. शाहिद, बच्चालाल, मैकूलाल पटेल, आशीष शुक्ला, राजन उपाध्याय, विजय सिंह, नरेश सिंह, सुधीर दुबे, विंदेस्वरी प्रसाद, रमाकांत, रघुनाथ, शनिसिंह, साहिल सिंह और सुनीता देवी समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।