Unexpected Rain Halts Wheat Harvesting Farmers Resume Work After Drying Crops छठे दिन खेतों में लौटी रौनक, गेहूं की मड़ाई शुरू, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsUnexpected Rain Halts Wheat Harvesting Farmers Resume Work After Drying Crops

छठे दिन खेतों में लौटी रौनक, गेहूं की मड़ाई शुरू

Kausambi News - रविवार की सुबह तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने रबी फसल गेहूं की कटाई और मड़ाई को रोक दिया था। किसानों ने फसलों को सुखाने में पांच दिन बिताए। शुक्रवार को नमी हटने के बाद, किसानों ने सूखी फसलों की कटाई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 18 April 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
छठे दिन खेतों में लौटी रौनक, गेहूं की मड़ाई शुरू

रविवार की भोर आई तेज आंधी के बाद बेमौसम बारिश से रबी की प्रमुख फसल गेहूं की कटाई व मड़ाई का काम पूरी तरह से ठप हो गया था। पांच दिनों तक किसान फसलों को सुखाते रहे। शुक्रवार को फसलों की नमी दूर होने पर दोपहर बाद खेतों में रौनक देखने को मिली। किसानों ने सूखी फसलों की कटाई व मड़ाई शुरू कर दिया है। रविवार की भोर जिले भर में आंधी के बार बारिश हुई थी। इससे खेतों में बोझ बनाकर पड़ी गेहूं की कटी फसल व खेतों में कटाई के लिए खड़ी फसल भीग गई थी। फसलों के भीग जाने से मड़ाई व कटाई का काम पूरी तरह से बाधित हो गया था। बारिश बाद किसानों ने खेतों में दिनरात मेहनत करते हुए धूप में फसलों को सुखाया। शुक्रवार अपरान्ह फसलों की नमी दूर होने पर किसानों ने मड़ाई का काम शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं खेतों में खड़ी फसलों की कटाई भी तेजी से शुरू हो गई है। मौसम विभाग का अलर्ट होने के चलते किसानों ने फसलों की कटाई व मड़ाई में पूरी ताकत झोंक दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।