साहित्यकार अभिमन्यु शिलांग में होंगे सम्मानित
Kushinagar News - कवि और साहित्यकार सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय मन्नू को शिलांग में पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी द्वारा पूर्वोत्तर हिन्दी शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान हिंदी और भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार...

कुशीनगर। कविता, गीत, गजल व भजन रचना में उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ देश-विदेश में हिन्दी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फाजिलनगर नगर पंचायत निवासी कवि व साहित्यकार सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय मन्नू को शिलांग मेघालय में भारत की प्रतिष्ठित संस्था पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी शिलांग द्वारा पूर्वोत्तर हिन्दी शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। हिन्दी एवं भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार, उन्नति और विकास में सतत् प्रयत्नशील गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली से संबद्ध पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी शिलांग हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे साहित्यकारों को प्रत्येक वर्ष सम्मानित करती है। इस वर्ष यह संस्था सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय को पूर्वोत्तर हिन्दी शिखर सम्मान से सम्मानित करेगी।
इस सम्मान के लिए उनका चयन होने पर क्षेत्र के साहित्यकार ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, मनंजय तिवारी निर्मल, अवधबिहारी अवधु, संजय मिश्रा, बादशाह प्रेमी, संजय प्रसाद, संदीप पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।