'प्रेरणास्रोत है अहिल्याबाई होलकर का जीवन'
भाजपा रानीखेत जिला इकाई ने मंगलवार को ताड़ीखेत में अहिल्याबाई होलकर की तीन सौ वीं जयंती पर कार्यशाला आयोजित की। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उन्होंने राष्ट्र...

भाजपा रानीखेत जिला इकाई की तरफ से मंगलवार को ताड़ीखेत में अहिल्याबाई होलकर की तीन सौ वीं जयंती वर्ष पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अहिल्याबाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अहिल्याबाई ने नारी सशक्तिकरण, जनकल्याण और धर्म संरक्षण के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए। कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक बिमला रावत ने कहा कि अहिल्याबाई वीर महिला थीं। उन्होंने अंग्रेज हुक्मरानों से अकेले लोहा लिया था। जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को विभूतियों के बारे में जानकारी मिलती है।
कार्यक्रम में रानीखेत मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, ताड़ीखेत अध्यक्ष मुकेश पांडेय, ध्यान सिंह नेगी, दर्शन मेहरा, मंजीत भगत, खजान पांडेय, सुरेश फर्त्याल, रेखा आर्य थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।