CPIML Welcomes State Secretary Manoj Bhagat in Giddi Discusses Upcoming Strike भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने राज्य सचिव का स्वागत किया, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCPIML Welcomes State Secretary Manoj Bhagat in Giddi Discusses Upcoming Strike

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने राज्य सचिव का स्वागत किया

राज्य सचिव ने पार्टी नेताओं साथ हड़ताल और राज्य सममेलन को सफल बनाने पर की चर्चाभाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गिद्दी में पार्टी के राज्य सचिव म

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 20 May 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने राज्य सचिव का स्वागत किया

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गिद्दी में पार्टी के राज्य सचिव मनोज भगत का स्वागत किया। राज्य सचिव के रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गिद्दी में बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद राज्य सचिव मनोज भगत वरिष्ठ मजदूर नेता मिथिलेश सिंह के आवास पर मिलकर और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिया। साथ ही राज्य सम्मेलन को लेकर 10-11 जून को बैठक में शामिल होने के लिए, राज्य सम्मेलन के सफल बनाने के लिए और 9 जुलाई को आम हड़ताल सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान राज्य सचिव ने केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीति की आलोचना करते हुए इसके विरोध में 9 जुलाई के हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।

राज्य सचिव को स्वागत करने वालों में हजारीबाग जिला सचिव पच्चू राणा, राज्य कमेटी सदस्य आरडी मांझी, भुनेश्वर बेदिया, अजीत प्रजापति, अशोक गुप्ता, रामदेव राम, मनीष यादव, मनाराम मांझी, रस्का मांझी, शइद अंसारी, सुरेश तिवारी, गोविंद राम, इरफान अंसारी, अनिता केसरी, उमेश राम रामप्रवेश गोप, महेश बेदिया, सूकदेव बेदिया उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।