अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने दिन भर किया गश्त
Kushinagar News - पडरौना। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत

पडरौना। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी पुलिस फोर्स के साथ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया। इस दौरान आमजन मानस से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इनके द्वारा धर्म स्थलों के आस-पास लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी में तैनात पुलिस बलों को ब्रीफ करते हुए बकरीद त्योहार की नमाज को ध्यान में रखते हुए, सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।