Educational Excellence Award for Manorama Tripathi on Kalyan Singh s 93rd Birth Anniversary शेष कल्याण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान से सम्मानित हुई एआरपी मनोरमा त्रिपाठी, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsEducational Excellence Award for Manorama Tripathi on Kalyan Singh s 93rd Birth Anniversary

शेष कल्याण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान से सम्मानित हुई एआरपी मनोरमा त्रिपाठी

Kushinagar News - कुशीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 93 वीं जयंती पर, मनोरमा त्रिपाठी को शिक्षा सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनके शैक्षिक नवाचार और बेसिक शिक्षा में विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 9 Jan 2025 12:05 PM
share Share
Follow Us on
शेष कल्याण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान से सम्मानित हुई एआरपी मनोरमा त्रिपाठी

कुशीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की 93 वें जयंती पर लखनऊ में निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला के कायाकल्प एवं शिक्षक शिक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सन्दीप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश ने कुशीनगर के जिला गाइड कैप्टन एवं एआपी विज्ञान सुकरौली मनोरमा त्रिपाठी को यशः शेष कल्याण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया है।

मनोरमा त्रिपाठी को यह सम्मान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक योजना के संस्थापक मुख्यमंत्री व भारतीय संस्कृति के पुरोधा यशः शेष कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर शैक्षिक नवाचार एवं बेसिक शिक्षा में अपने विशिष्ट योगदान देने के लिए प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में बेसिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव आदि उपस्थित रहे। मनोरमा के सम्मानित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुकरौली जया राय, एआरपी अंजनीनंदन द्विवेदी, राजेश शुक्ला, सुप्रिया त्रिपाठी आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।