Fatal Car Accident in Captainganj One Woman Dead Another Injured अनियंत्रित कार पलटी, चपेट में आई महिला की मौत, दूसरी गंभीर, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsFatal Car Accident in Captainganj One Woman Dead Another Injured

अनियंत्रित कार पलटी, चपेट में आई महिला की मौत, दूसरी गंभीर

Kushinagar News - कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज से हाटा की तरफ जा रही एक लग्जरी

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 17 April 2025 05:46 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित कार पलटी, चपेट में आई महिला की मौत, दूसरी गंभीर

कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।

कप्तानगंज से हाटा की तरफ जा रही एक लग्जरी तेज रफ्तार कार बुधवार की सायं करीब 7:15 बजे कप्तानगंज के डाढी टोला के समक्ष अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने से पहले दरवाजे पर खड़ी दो महिलाएं इसकी चपेट में आ गयी, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे के स्थिति नाजुक बनी हुई है। सीएचसी कप्तानगंज में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज पडरौना के लिए रेफर कर दिया गया।

बुधवार को कप्तानगंज से हाटा की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार डाढी टोला के पास अनियंत्रित हो गयी। सड़क के किनारे एक कटरैन की झोपड़ी से टकरा गई। जिसके फलस्वरुप झोपड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसके बगल में खड़ी बाइक हवा में भी कुछ फुट उछल गई। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने अपने दरवाजे पर खड़ी दो महिलाओं को ठोकर मार दी। दोनों महिलाएं दरवाजे पर खड़ी होकर बात कर रही थी। डाढ़ी टोला निवासी कुसुमावती देवी (60) पत्नी घनश्याम साहनी व लालमति देवी (45)पत्नी रामदयाल साहनी दोनों बुरी तरह से घायल हो गयी। गिर कर वह मरणासन्न हो गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने लाद फांद कर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुसुमावती देवी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद लालमती देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए अगले इलाज के लिए पडरौना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे में कार सड़क पर पलट गयी। कार छत पर नीचे व चारों पहिए ऊपर हो गए थे। उसमें सवार युवक किसी तरह बाहर निकला तो आक्रोशित लोगों ने उसे घेर लिया। तभी मौके पर पुलिस पहुंच गयी और भीड़ से बचाकर थाने ले गयी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसमें सवार एक व्यक्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं गाड़ी चला रहा था। उसे ग्रामीणों की आक्रोशित भीड़ से बचाकर थाने पहुंचा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।