Passenger Injured in Aligarh Road Car and Tempo Collision अलीगढ़ मार्ग पर कार व टेंपो की टक्कर के बाद हंगामा, एक घायल, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsPassenger Injured in Aligarh Road Car and Tempo Collision

अलीगढ़ मार्ग पर कार व टेंपो की टक्कर के बाद हंगामा, एक घायल

Amroha News - अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार को कार और टेंपो की टक्कर में एक यात्री घायल हो गया। टेंपो रहरा की दिशा में जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। घायल सूरजपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 17 April 2025 12:56 PM
share Share
Follow Us on
अलीगढ़ मार्ग पर कार व टेंपो की टक्कर के बाद हंगामा, एक घायल

अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार देर शाम कार व टेंपो की टक्कर में एक यात्री घायल हो गया। मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। जानकारी के मुताबिक नगर से रहरा की दिशा को टेंपो जा रहा था। टेंपो अलीगढ़ मार्ग पर गांव हथियाखेड़ा के नजदीक पहुंचा तो अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टेंपो में बैठी सवारी सूरजपाल पुत्र छिददा निवासी हथियाखेड़ा घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।