सुस्त चाल से चल रहा काम, बाढ़ से पहले पूरा होना मुश्किल
Kushinagar News - कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में गंडक नदी से सटे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये से स्पर बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। मानसून करीब है, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। पिछले साल...

कुशीनगर। निज संवाददाता तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गंडक नदी से सटे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये से स्पर बनाना था। मानसून आने को है, परन्तु अभी काम ठीक से शुरू भी नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं कि यदि बाढ़ आई तो खेत और घर बचना मुश्किल हो जाएगा। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में स्थित एपी तटबंध पर सात संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। इन सात परियोजनाओं के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए। बंधे पर छह जेई और एक एसडीओ नियुक्त किए गए था। परंतु कार्य की स्थिति को देखते हुए दो स्परों को पूरा करने के लिए खड्डा के एसडीओ को भी लगा दिया गया।
इसके बावजूद विभागीय उदासीनता और लापरवाही के कारण परियोजना के जवहीदयाल के किमी 4.00 पर बनने वाले स्पर का कार्य सुस्त गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परियोजना का कार्य देख रहे कर्मचारी मौके से गायब रहते हैं और ठेकेदार मनमानीपूर्वक कार्य करा रहे हैं। बोल्डर और बोरियों को मानकविहीन तरीके से डाला जा रहा है। इसी क्षेत्र में पिछले वर्ष नदी ने भयंकर तबाही मचाई थी। बरसात से पहले कार्य नहीं होने पर बाढ़ का खतरा बना रहेगा। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह ने बताया कि एक स्पर का कार्य प्रगति पर है, जबकि दूसरे स्पर पर बोरियां डाली गई हैं। 30 जून तक दोनों स्पर को सेफ जोन के दायरे तक बना लेंगे। दोनों स्पर का कार्य एसडीओ विवेक कुमार त्रिपाठी देख रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।