सपा की सरकार में गुंडागर्दी और अराजकता थी: केशव मौर्य
Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने

पडरौना, निज संवाददाता।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को पडरौना में कहा कि वर्ष 2014 में देश में सरकार बनी तो उस समय समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडागर्दी और अराजकता थी। शांति व्यवस्था खत्म थी। सपा-बसपा का युग था। भाजपा की सरकार ने गुंडागर्दी और अराजकता को खत्म किया।
राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत की तरफ से आयोजित सम्राट अशोक की जयंती समारोह को संबोधित करते समय उप मुख्यमंत्री श्री मार्य सपा पर हमलावर रहे। कहा कि देश की जनता ने 2014 में भाजपा कर सरकार बनायी। भाजपा ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मजबूत किया। मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। 2017 में कुशीनगर समेत पूरे यूपी ने 325 सीटें विधानसभा में दिलायी। भाजपा को मजबूत किया। पार्टी ने मेरे जैसे कई कार्यकर्ताओं को मजबूत किया। उत्तर प्रदेश के अंदर कुशीनगर ने 2019 में विजय दुबे को रिकार्ड वोट से जिताया था। 2022 के विस चुनाव में भाषण में सपा 400 सीट जीतने का दावा करने लगी। वे धमकी देते थे। यहां की जनता ने 2022 में कुशीनगर की सभी सीटों को जिताया और 275 सीट देकर भाजपा की सरकार बनाई। 2024 में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को अकेले बहुमत नहीं मिला। तीसरी बार देश में भाजपा और मोदी सरकार बन गई। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि सम्राट अशोक महान थे। जब वह विजय यात्रा पर थे तो पराजय छू नहीं सकी। वह शांति और सुशासन के पथ पर चलते रहे। आज देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी भी अशोक सम्राट की राह पर चलकर देश को मजबूत बना रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।