वन नेशन, वन इलेक्शन पर कुशीनगर नपा में महिला संवाद कल
Kushinagar News - कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। 23 अप्रैल को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि...

कुशीनगर। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि इसपर जनमत को तैयार किया जा सके। इसी क्रम में 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद कुशीनगर सभागार में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करेंगी।
संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कुशीनगर में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन एक ऐसा मुद्दा है जो देश की चुनावी व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है। अगर देशभर में एक साथ चुनाव होते हैं, तो इससे समय और पैसे की बचत होगी। बार-बार लगने वाले आदर्श आचार संहिता से सरकारों के कामकाज पर जो असर पड़ता है, वह भी कम होगा। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन आज देश की आवश्यकता है। बार-बार चुनाव होने से देश का विकास बाधित होता है। अगर हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमें संसाधन और समय दोनों को बचाना होगा। वन नेशन-वन इलेक्शन राष्ट्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है और हर देशवासी को इस अभियान के साथ लगना चाहिए। अब इस अभियान को जन-जन तक ले जाने की आवश्यकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।