Theft at Jagdamba Temple Gold Ornaments Stolen from Durga Idol in Khadda मंदिर का ताला तोड़ दुर्गा प्रतिमा से सोने के गहने चोरी, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTheft at Jagdamba Temple Gold Ornaments Stolen from Durga Idol in Khadda

मंदिर का ताला तोड़ दुर्गा प्रतिमा से सोने के गहने चोरी

Kushinagar News - खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा के जटाशंकर पोखरा स्थित आदि शक्ति जगदम्बा मन्दिर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने मंदिर के दुर्गा प्रतिमा से सोने के ग

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरWed, 15 Jan 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
मंदिर का ताला तोड़ दुर्गा प्रतिमा से सोने के गहने चोरी

खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।

खड्डा के जटाशंकर पोखरा स्थित आदि शक्ति जगदम्बा मन्दिर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने मंदिर के दुर्गा प्रतिमा से सोने के गहने चुरा लिए। यह गहने श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को पहनाए थे। इसकी तहरीर लोगों ने थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच चोरी की जांच पड़ताल कर रही है।

खड्डा कस्बे के स्वामी विवेकानन्द नगर स्थित जटाशंकर पोखरे पर आदि शक्ति जगदम्बा मन्दिर स्थित है। उसमें दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार को अज्ञात चोरों ने मन्दिर का ताला तोड़ कर मां की प्रतिमा को पहनाया गया सोने का टीका व नथिया चोरी कर लिया। इसकी जानकारी गुड्डू गुप्ता, प्रभुनाथ गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, प्रखर मिश्रा, अर्जुन जायसवाल, उमेश आदि को हुई तो जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में थाने पहुंचे और इसकी तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।