Triumphant Tiranga Yatra Celebrates Operation Sindoor Success and Indian Army Valor ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTriumphant Tiranga Yatra Celebrates Operation Sindoor Success and Indian Army Valor

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Kushinagar News - सेवरही/बेलवा कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार को सेवरही कस्बा और रहसू बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 23 May 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सेवरही/बेलवा कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार को सेवरही कस्बा और रहसू बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोगों ने भारतीय सेना की बहादुरी और शौर्य की सराहना की। क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार के नेतृत्व में जानकी नगर वार्ड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा से नगर भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम, शौर्य और संकल्प का सजीव प्रदर्शन व वन्दे मातरम् का उद्धधोष करते हुए हर हाथ में तिरंगा लिए सड़क पर एक अद्भुत नजारा दिख रहा था। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि यह भारत की अखण्डता, भारतीय सैनिकों की बहादुरी और समर्पण का उत्सव है।

नव चेतना और नव भारत का संकल्प है। सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। इन लोगों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, प्रेमचंद मिश्र, धनंजय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोनिया त्रिभुवन जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, ओसियर सिंह, बच्चा सिंह, बृजभूषण तिवारी, मोती जायसवाल, पप्पू जायसवाल, मक्खन जायसवाल, सुमित रौनियार, सुभाष यादव, प्रमोद मद्धेशिया, लव जायसवाल, अजय गुप्ता, सोनिया वर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए गुरुवार को रहसू बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। इन लोगों ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदानियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कार्रवाई की गई। पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। मंडल उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों ने पाकिस्तान को खैरात में मिले, चीन,तुर्की अन्य देश के हथियारों निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया। कहा कि पाक आतंकियों को भारतीय सेना ने सबक सिखाया है। दीपक द्विवेदी नें कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर आपरेशन सिंदूर को सफल बनाया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें के जयकारों के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। मंडल मंत्री अमरेश सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाया है। इस दौरान चिरंजी सिंह, राजेश दुबे, शिवशंभू दुबे, महेश गिरी, झुंनेन्द्र सिंह, अजय गिरी, रामदयाल उर्फ गुड्डू प्रधान, चंद्रकेश यादव, सुरेन्द्र गुप्ता, नंदकिशोर कुशवाहा, अजय राव, चन्द्रमा गुप्ता, ध्रुव प्रसाद, सुभाष सिंह, राजन सिंह सहित कफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।