व्हाट्सएप चैटबॉट पर लोगों को मिलेगी 24 घंटे परिवहन सेवाओं की जानकारी
Kushinagar News - कुशीनगर में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने 24x7 व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है। अब नागरिकों को लाइसेंस, पंजीकरण, परमिट जैसी सेवाओं की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से मिलेगी। इससे उन्हें आरटीओ...

कुशीनगर। जनपद के आम लोगों को उप्र परिवहन विभाग की सेवाओं की जानकारी के लिए अब ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। लाइसेंस, पंजीकरण, परमिट समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी चौबीस घंटा व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से मिलेगी। इसके लिए लोगों को सिर्फ व्हाट्सएप नंबर को मोबाइल में सेव करके ही लिखकर भेजना होगा। इसके बाद परिवहन विभाग से संचालित सभी सेवाओं का लिस्ट आ जायेगा। उसमें से किभी भी सेवाओं की जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सुविधाओं का लाभ कोई भी व्यक्ति घर बैठे हासिल कर सकता है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने 24x7 व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है। नागरिकों को अब सेवाएं उनके दरवाजे पर मिलेंगी।
आम नागरिकों की सुविधा और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में विभाग ने अग्रणी डिजिटल पहल के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट सेवा 8005441222 नंबर पर शुरू की है। यह उपयोगकर्ता के अनुकूल सेवाएं 24x7 उपलब्ध है और आम जनता को परिवहन से संबंधित सेवाएं एवं जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर प्रदान किया जा रहा है। इससे सरकारी सेवाएं नागरिकों के लिए सहज, पारदर्शी एवं उनके दरवाज़े तक सुलभ होगी। इस तकनीक के माध्यम से नागरिकों और सरकारी सेवाओं के बीच की दूरी कम होगी। इसके अलावा www.uptransport.upsdc.gov.in पर भी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ----- व्हाट्सएप चैटबॉट की विशेषताएं पडरौना। व्हाट्सएप चैटबाट के माध्यम से व्हाट्सएप जैसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले प्लेटफ़ॉर्म पर 24x7 आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता होगी। वाहन और सारथी सेवाओं का प्रत्यक्ष एकीकरण का माध्यम होगा। वाहन पंजीकरण से संबंधित जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाएं, आवेदन की स्थिति की ट्रैकिंग, चालान से संबंधित जानकारी तत्काल प्राप्त करना, जैसे - कारण, भुगतान लिंक, और कानूनी प्रावधान शामिल है। आम सवालों के लिए चरणबद्ध मार्गदर्शन में ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, स्वामित्व का हस्तांतरण, रोड टैक्स भुगतान आदि की जानकारी मिलेगी। ---- इससे नागरिकों के लिए लाभ पडरौना। इस सेवाओं के शुरू होने से आम नागरिकों को आरटीओ कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। वास्तविक समय में प्रमाणिक जानकारियां उपलब्ध होंगी। बहुभाषी सुविधा, जिससे हर वर्ग के लिए उपयोग में आसान होगा। त्वरित उत्तर एवं समाधान, जिससे देरी और कागजी कार्रवाई में कमी होगी। ---- व्हाट्सएप चैटबॉट नागरिक कल्याण के लिए तकनीक के उपयोग को दर्शाता है। यह विभाग से आम जनता को और अधिक करीब लायेगा तथा पारदर्शी, प्रभावी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चैटबॉट सरकार के डिजिटल परिवर्तन और घर-घर सेवाएं पहुंचाने की दिशा में निरंतर व प्रभावी प्रयास है। इससे प्रत्येक नागरिक स्मार्ट गवर्नेंस के माध्यम से सशक्त बन सकेगा। मोहम्मद अजीम, एआरटीओ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।