Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsUttar Pradesh Women s Commission Member to Visit Kushinagar on May 14 for Women s Justice Hearing
14 को आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य
Kushinagar News - उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी 14 मई को कुशीनगर में आएंगी। वे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा करेंगे और पीड़ित महिलाओं की सुनवाई करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में होगा,...
Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 9 May 2025 11:56 AM

कुशीनगर। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी 14 मई को जिले में आयेंगी। वह महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने की दृष्टि से सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी व महिला थानाध्यक्ष के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा व महिला जनसुनवाई करेंगी। इसकी जानकारी देते हुये जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि 14 मई को सुबह 11 बजे महिला जनसुनवाई कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व बालिका, महिला गृह और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी करेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।