BJP Holds Tiranga Yatra in Honor of Indian Army Amidst Celebration and Patriotism भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsBJP Holds Tiranga Yatra in Honor of Indian Army Amidst Celebration and Patriotism

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Lakhimpur-khiri News - शनिवार की शाम भाजपा ने सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा विलोबी मैदान से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस वहीं पहुंची। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. पवन सिंह ने सेना की पराक्रम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 18 May 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

सेना के सम्मान में शनिवार की शाम को भाजपा ने शहर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। विलोबी मैदान से यह यात्रा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. पवन सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों व पाकिस्तान को सेना ने करारा जवाब दिया। भारत की शान मान तिरंगा है। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। डॉ. पवन सिंह ने कहा कि भारत की सेना का आज दुनिया ने लोहा माना है। 23 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों के बल झुकना पड़ा।

यह है भारत की पराक्रमी सेना। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम जन मानस की भावनाओं को भाजपा ने जोड़ने का काम किया है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों को न केवल मिट्टी में मिलाया वरन उनको सह देने वाले पाकिस्तान को भी सबक सिखाया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ व्यापार मंडल, मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा बिलोबी मैदान से शुरू होकर श्रीराम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, गुरु गोविंद सिंह चौक से अस्पताल रोड होते हुए बिलोबी मैदान पहुंची। तिरंगा यात्रा में सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, नरेंद्र सिंह,आशू मिश्रा, रामजी मौर्य, उमेश शुक्ला, रामजी दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा डॉक्टर, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।