तिरंगा यात्राओं में गूंजे वंदेमातरम के नारे
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में शुक्रवार को भारतीय सेना के शौर्य को सम्मानित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गई। भाजपा के नेताओं और अन्य संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। मोहम्मदी में भी तिरंगा यात्रा...

लखीमपुर। सेना के शौर्य के सम्मान में शुक्रवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गई। भाजपा के विधायकों, पदाधिकारियों व अन्य संगठनों के लोगों ने इस यात्रा में शामिल होकर भारत माता की जय के जयकारे लगाए। नकहा में शुक्रवार को ब्लॉक परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों और उन्हें संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। केवल 23 मिनट में पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप मौर्य सहित तमाम लोग रहे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली मोहम्मदी। कस्बा के रामलीला मैदान से प्रभारी सौरव गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि नपाप अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया, जिला कार्यवाह अमित भसीन , लोक भारती जिला अध्यक्ष अतुल रस्तोगी और ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई मौजूद रहे। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। अतिथियों ने भारी संख्या में शामिल हुए लोगों के बीच भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ 25 मीटर के तिरंगा को थाम कर नगर भ्रमण किया गया है। नगर में तिरंगा यात्रा के दौरान महिलाओं ने अपनी-अपनी छतों से तिरंगा पर पुष्प वर्षा कर भारत माता की जयकारे लगाकर उत्साह दुगना कर दिया है। आयोजन में वैभव प्रताप सिंह, रवि सिंह, मनोज गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी गोपाल मोहन रस्तोगी, राम मोहन रस्तोगी समेत संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।