घर में घुसा तेंदुआ, गांव में मची अफरातफरी
Lakhimpur-khiri News - गोला वन रेंज के एक गांव में तेंदुआ घर में घुस गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने उसे बाहर निकाला। तेंदुआ राममूर्ति के घर में घुसा, जब उनका परिवार गांव में था। वन कर्मियों ने तेंदुआ को जंगल...

गोला गोकर्णनाथ। गोला वन रेंज के एक गांव में तेंदुआ घर में घुस गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों उसे बाहर निकाल सके। तब लोगों ने राहत की सांस ली। गोला वन रेंज में अलीगंज के निकट सल्लियापुरवा के कुछ लोगों ने जंगल के किनारे खेत और फसल बचाने के लिए गांव के अलावा भी अपने घर बना रखे हैं। जहां से वह फसल की रखवाली कर समय व्यतीत करते हैं। मंगलवार को खेतों पर लोगों को तेंदुआ दिखा तो शोर मचा दिया। तेंदुआ पास में ही बने राममूर्ति के घर में जा घुसा राम मूर्ति और उनका पूरा परिवार गांव में था। सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचे और वन कर्मियों को सूचना दी। वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। तरह-तरह के जतन किए, पर तेंदुआ बाहर नहीं निकला। फिर सभी ने शोर मचाया। आखिरकार 4 घंटे बाद तेंदुआ घर से निकलकर पास के जंगल में भाग गया। जिससे लोगों ने राहत महसूस की। रेंजर संजीव कुमार तिवारी का कहना है कि तेंदुआ को जब किसानों ने खेतों की तरफ से खदेड़ा तो वह जंगल के पास बने एक खाली घर में जा बैठा जिसे बाहर निकाल कर जंगल में खदेड़ दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।