Plantation Drive at Nighasan College SDM Rajeev Nigam Promotes Environmental Conservation पौधरोपण के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsPlantation Drive at Nighasan College SDM Rajeev Nigam Promotes Environmental Conservation

पौधरोपण के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Lakhimpur-khiri News - निघासन डिग्री कालेज में एसडीएम राजीव निगम ने पौधरोपण अभियान के तहत बरगद, नीम, पीपल जैसे पौधे रोपे। उन्होंने सभी से पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने की अपील की। विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 7 June 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
पौधरोपण के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

निघासन, संवाददाता। पौधरोपण अभियान के तहत निघासन डिग्री कालेज में एसडीएम राजीव निगम ने विनोद लोधी, देवेंद्र कुमार, अशोक चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह, वन दारोगा राजेंद्र प्रसाद, शुभम रंजन श्रीवास्तव, पीयूष कुमार, संघसेन व घनश्याम आदि के साथ बरगद, नीम, पीपल आदि के पौधे रोपे। उन्होंने सभी लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने तहसीलदार अनूप वर्मा, नायब तहसीलदार हरीराम व दिव्यांशु शाही के साथ तहसील परिसर में भी पौधे लगाए। मुक्तिधाम परिसर में ईओ दिनेश शुक्ल ने लिपिक महेंद्र तिवारी, सभासद महेश कनौजिया और उमेश आदि के साथ पौधे लगाए।

बम्हनपुर में रामाधीन इंटर कालेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. धीरेंद्र वर्मा ने दस पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखना मानव जीवन के लिए जरूरी बताया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील की। संविलियन स्कूल द्वारिकापुरवा में भी पौधरोपण हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।