आंधी से बिजली सप्लाई रही बाधित
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। दिन में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन शाम होते-होते तेज आंधी आई और तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। छोटे दुकानदारों को समस्याओं का...

लखीमपुर। रविवार को मौसम ने अपना रंग बदला। जहां दिन में तीखी धूप खिली वहीं शाम होते-होते अचानक मौसम में बदलाव आ गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे आमजन को गर्मी का अहसास हुआ। शाम होते-होते मौसम ने राहत दी। तेज आंधी शुरू हो गई। हवाओं की गति बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। शाम को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज हवाओं ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं छोटे दुकानदारों को समस्या हुई। सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले व्यापारी अपने सामान को उड़ने से बचाने में लगे रहे। कई जगहों पर लोग अपने तंबू और छतरियों को संभालते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह के हल्के बदलाव देखे जा सकते हैं। तापमान में हल्की गिरावट और शाम के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। आंधी आते ही बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। सप्लाई बंद होने की सूचना देते हुए विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के कारण पॉवर हाउस से सभी सप्लाई बंद हैं, हवा रुकने के बाद सप्लाई मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।