छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला को छत से नीचे फेंका
Lakhimpur-khiri News - धौरहरा के एक गांव में एक महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया, जिसके बाद एक युवक ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हुई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ...

खमरिया। धौरहरा कोतवाली के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनबढ़ युवक ने महिला को छत से नीचे फेंक दिया। गम्भीर हालत में महिला को धौरहरा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने गांव के एक युवक पर धौरहरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के घुरघुट्टा बुजुर्ग गांव की एक महिला गुरुवार रात अपने घर की छत पर बिस्तर बिछा रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला आरिफ छतों छतों के जरिये महिला के पास पहुंच गया। आरोप है कि आरिफ ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर युवक आग बबूला हो गया और गुस्से में आकर महिला को छत से नीचे फेंक दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने जख्मी महिला को धौरहरा सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने आरिफ के खिलाफ धौरहरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।