Economic Assistance for E-Shram Card Holders in Accident Cases ईश्रम कार्डधारकों को मिलेगी मदद, Lalitpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsEconomic Assistance for E-Shram Card Holders in Accident Cases

ईश्रम कार्डधारकों को मिलेगी मदद

Lalitpur News - ईश्रम कार्डधारकों को मिलेगी मददललितपुर। दुर्घटना में मृत्यु याफिर दिव्यांग होने पर ईश्रम कार्डधारकों और उनके दावेदारों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की

Newswrap हिन्दुस्तान, ललितपुरFri, 10 Jan 2025 09:35 PM
share Share
Follow Us on
ईश्रम कार्डधारकों को मिलेगी मदद

ललितपुर। दुर्घटना में मृत्यु याफिर दिव्यांग होने पर ईश्रम कार्डधारकों और उनके दावेदारों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से आर्थिक मद्द राशि दी जायेगी। बैठक के दौरान यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि ने दी। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। ई श्रम कार्डधारक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को दो लाख रूपये दिए जाएंगे। वहीं दुर्घटना में दोनों आंख, हाथ याफिर पैर से दिव्यांग होने पर भारत सरकार की ओर से 02 लाख तक की धनराशि दी जायेगी। आंशिक रूप से चोटिल, दिव्यांग होने पर 01 लाख रूपये तक आर्थिक मदद की जायेगी। ई श्रम पोर्टल पर 26 अगस्त 2021 से 31 मार्च 2022 तक पंजीकृत ऐसे असंगठित कर्मकार जो उक्त समयावधि में आयकरदाता, ईपीएफओव ईएसआई के सक्रिय सदस्य न रहे हों, तो योजना के पात्र होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।