मैनपुरी में पर्यटन विकास की 12 परियोजनाओं को मंजूरी
Lucknow News - मैनपुरी में पर्यटन विकास के लिए 14.19 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। इन परियोजनाओं में मंदिरों और पर्यटन...

-14.19 करोड़ से होगा मंदिरों-स्थलों के सौन्दर्यीकरण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: जयवीर लखनऊ, विशेष संवाददाता।
मैनपुरी के पर्यटन विकास के लिए 14.19 करोड़ की 12 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं। कार्यदायी संस्था के रूप में यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन को नामित किया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कार्यदायी संस्था को सभी परियोजनायें निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मानक के विपरीत या घटिया सामग्री का प्रयोग पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार की धनराशि से मैनपुरी के विभिन्न पर्यटन स्थलों, मंदिरों का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य कराया जाना है। इसके तहत मैनपुरी स्थित घंटाघर का सौन्दर्यीकरण, ग्राम अलुपुरा स्थल श्री 108 मिट्ठू बाबा सत्यबली आश्रम का सौन्दर्यीकरण, ग्राम औरंग स्थित भगवान भोलेनाथ विश्वनाथधाम मंदिर एवं माता मंदिर का पर्यटन विकास किया जाएगा।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत करहल स्थित सहन ग्राम में साइनेज की स्थापना, पर्यटन विकास, गेट एवं पर्यटक सुविधा केन्द्र का निर्माण, ग्राम अड्डूपुर स्थित तुलसीदास मंदिर का सौन्दर्यीकरण एवं विकास, फकीरपुर में ठाकुरदास जी महराज मंदिर का सौन्दर्यीकरण, ग्राम नौरंगपुर स्थित सत्यकैलाश आश्रम का सौन्दर्यीकरण, तहसील किशनी में सारस पक्षियों के विचरण स्थल हेतु साइनेज का कार्य तथा मिढ़ावली में माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।