Akhilesh Yadav Criticizes BJP for Attacks on Jain Community जैन समाज याद रखे, भाजपाई किसीके सगे नहीं : अखिलेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP for Attacks on Jain Community

जैन समाज याद रखे, भाजपाई किसीके सगे नहीं : अखिलेश

Lucknow News - लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जैन समाज के खिलाफ बढ़ते हमलों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जैनियों के तीर्थस्थलों और संपत्तियों को निशाना बना रही है। मध्य प्रदेश और मुंबई में हुई...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 18 April 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
जैन समाज याद रखे, भाजपाई किसीके सगे नहीं : अखिलेश

लखनऊ। विशेष संवाददाता। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जैन समाज पर बढ़ते जा रहे हमलों को लेकर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि जैन समाज याद रखे, भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जैन समाज को संबोधित करते हुए एक एक्स पर पोस्ट लिखी। इसमें कहा गया कि आख़िर ये क्यों होता है कि जहाँ-जहाँ भी भाजपा सरकारें हैं, वहाँ-वहाँ जैनियों के तीर्थस्थलों, मंदिरों, जिनालयों, चैत्यालयों और समाज के साथ ऐसी विद्वेषपूर्ण घटनाएँ हो रही हैं। भाजपा समर्थित एक ऐसा बहुत बड़ा वर्ग है, जो जैनियों की धार्मिक, सार्वजनिक, व्यापारिक-व्यावसायिक ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत संपत्तियों पर भी आँख गड़ाए बैठा है और जैनियों को अल्पसंख्यक ही मानकर उनसे उनका सब कुछ छीन लेना चाहता है।

अखिलेश ने कहा कि मप्र के सिंगोली थाना क्षेत्र में एक मंदिर के प्रांगण में जैन मुनियों पर हिंसक हमला हुआ।

मुंबई में जैन मंदिर के ध्वस्तीकरण और जैन तीर्थंकरों की मूर्तियों, जिनवाणी व अन्य पूजनीय ग्रंथों और शास्त्रों का निर्वासन और निरादर बेहद गंभीर और घोर निंदनीय कुकृत्य की श्रेणी में आएगा। चाहे भाजपा शासित गुजरात में ‘श्री गिरनार जी के मंदिर पर क़ब्ज़े का प्रकरण हो या ⁠‘श्री सम्मेद शिखर जी पर केंद्र की भाजपा सरकार का आपत्तिजनक हस्तक्षेप हुआ। जैन समाज आज भाजपा से पूछ रहा है कि हमारे धर्म की और हमारी रक्षा कौन करेगा? मंदिर को दुबारा बनाने से मूर्तियों, पूजनीय पुस्तकों और जैन समाज-समुदाय का जो अपमान हुआ है, क्या वो वापस आएगा?

सत्ताधारी भाजपाइयों द्वारा की गयी ऐसी हतोत्साहित करनेवाली घटनाएं जैन समुदाय को चाहकर भी कमज़ोर नहीं कर पाएंगी क्योंकि वो अल्पसंख्यक के रूप में उस 90% जनसंख्या का हिस्सा हैं, ‘पीडीए के समेकित रूप में, जिनकी रक्षा-सुरक्षा और एकजुटता का संकल्प हम सबने लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।