डीएनए विवाद के बाद लगे पाठक के अभिनंदन के होर्डिंग
Lucknow News - -उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद ने लखनऊ में तमाम चौराहों पर लगाए होर्डिंग -सपा

लखनऊ, विशेष संवाददाता राजधानी लखनऊ के तमाम प्रमुख चौराहों पर शुक्रवार को एक होर्डिंग ने सबका ध्यान खींचा। ये होर्डिंग उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद की ओर से लगाए गई हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के फोटो के साथ लगी इन होर्डिंगों में बिना नाम लिए सपा पर तीखा हमला बोला गया है। इसे भाजपा और सपा के बीच हाल ही में छिड़े डीएनए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद की ओर से शुक्रवार को लखनऊ के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए होर्डिंगों में सपा का नाम लिखे बगैर ब्रजेश पाठक के डीएनए वाले पोस्ट को आगे बढ़ाया है।
होर्डिंग पर लिखा है कि वर्ग विशेष का तुष्टीकरण, गुंडागर्दी, गाजी-गलौज। नमाजवादियों के डीएनए की आ गई रिपोर्ट। नीचे लिखा है कि आपने प्रदेश का कर दिया उपकार, ब्रजेश पाठकजी बहुत-बहुत आभार। होर्डिंग में पाठक की दोनों हाथ जोड़े और भगवा गमछा गले में डाले हुए बड़ी फोटो लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।