Dead Cow Found Hanging in LDA Colony VHP and Bajrang Dal Demand Arrests रेलिंग से लटका मिला गोवंश का शव, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDead Cow Found Hanging in LDA Colony VHP and Bajrang Dal Demand Arrests

रेलिंग से लटका मिला गोवंश का शव

Lucknow News - लखनऊ के एलडीए कॉलोनी रामलीला मैदान की रेलिंग में गोवंश का शव लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और आरोपितों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 2 May 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
रेलिंग से लटका मिला गोवंश का शव

लखनऊ, संवाददाता एलडीए कॉलोनी रामलीला मैदान की रेलिंग में शुक्रवार को एक गोवंश का शव लटका मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंच कर हंगामा करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पाण्डेय के मुताबिक रामलीला मैदान के पास रेलिंग में गोवंश का शव लटका मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, बजरगंज दल के सचिन सिंह और पूर्व पार्षद विमल तिवारी ने घटना की जानकारी मिलने पर प्रदर्शन किया। शनिदेव मंदिर तिराहे के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए।

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि फुटेज की मदद से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।