Local Outrage Erupts After Body of Missing Man Raj Kumar Found in Yamuna हत्या का आरोप लगाकर सर्कुलर रोड किया जाम, हंगामा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsLocal Outrage Erupts After Body of Missing Man Raj Kumar Found in Yamuna

हत्या का आरोप लगाकर सर्कुलर रोड किया जाम, हंगामा

Prayagraj News - प्रयागराज में नेवादा से लापता राज कुमार का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया। लोगों ने सर्कुलर रोड पर एम्बुलेंस में शव रखकर जाम लगा दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 3 May 2025 11:07 AM
share Share
Follow Us on
हत्या का आरोप लगाकर सर्कुलर रोड किया जाम, हंगामा

प्रयागराज। नेवादा से लापता हुए 32वर्षीय राज कुमार का शव मिलने के बाद शनिवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सर्कुलर रोड पर एम्बुलेंस में राजकुमार का शव रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजकुमार की हत्या की गई है। हत्यारोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। पुलिस अफसर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि नेवादा निवासी राजकुमार तीन बहनों में इकलौता भाई था। बीते 30 अप्रैल को वह घर से निकला लेकिन इसके बाद से पता नहीं चला।

कैंट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इस बीच बीते शुक्रवार को मनकामेश्वर मंदिर के पास यमुना में उसका शव मिला। इस प्रकरण में राजकुमार के घरवालों का आरोप था कि कुछ समय राजकुमार पर जानलेवा हमला किया गया था। उन लोगों ने ही हत्या करके शव यमुना में बहा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।