3 youth of dhanbad kidnapped 3 crore ransom demand धनबाद के 3 लड़कों की किडनैपिंग, मांगे गए 3 करोड़ रुपए, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़3 youth of dhanbad kidnapped 3 crore ransom demand

धनबाद के 3 लड़कों की किडनैपिंग, मांगे गए 3 करोड़ रुपए

धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र के आमडीह बस्ती निवासी मनोज कुमार महतो ने अपने बड़े भाई सरोज महतो और 2 अन्य लोगों के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। अपहर्ता तीन करोड़ रुपए फिरौती मांग रहे हैं।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 07:46 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद के 3 लड़कों की किडनैपिंग, मांगे गए 3 करोड़ रुपए

धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र के आमडीह बस्ती निवासी मनोज कुमार महतो ने अपने बड़े भाई सरोज महतो और दो लोगों के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। अपहर्ता तीन करोड़ रुपए फिरौती मांग रहे हैं। मुनीडीह पुलिस अज्ञात पर अपहरण और फिरौती का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो एक टीम अपहृत युवकों की तलाश में मुंबई रवाना हो चुकी है।

प्राथमिकी में शिकायतकर्ता मनोज महतो ने लिखा कि उनके बड़े भाई सरोज कुमार महतो 26 अप्रैल 2025 की सुबह बोकारो जिले के दुग्धा स्थित चंदवाडीह के मुखिया चंदन सिंह के घर गए थे। वहां से मुखिया का ड्राइवर निजी कार से सरोज को करीब आठ बजे सुबह रांची एयरपोर्ट ले गया, वहां से हवाई जहाज से मुंबई ले जाया गया। 29 अप्रैल 2025 को मनोज को सरोज का फोन आया, जिसमें बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है और मेरे साथ अन्य दो मित्र भी हैं। इधर, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने कहा कि अपहरण की शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। टीम का गठन किया गया है। टेक्निकल टीम जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।