Expansion of Ram Sagar Mishra Hospital 100 New Beds to Alleviate Patient Wait Times राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 100 बेड बढ़ेंगे, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsExpansion of Ram Sagar Mishra Hospital 100 New Beds to Alleviate Patient Wait Times

राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 100 बेड बढ़ेंगे

Lucknow News - लखनऊ के बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में मरीजों को बेड के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में 100 नए बेड जोड़े जाएंगे, जिससे कुल बेड की संख्या 144 हो जाएगी। प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 3 May 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 100 बेड बढ़ेंगे

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में मरीजों को बेड के लिए इंतजार नहीं करना होगा। हॉस्पिटल में 100 बेड बढ़ाए जाएंगे। शासन के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा। अधिकारियों ने प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अभी हॉस्पिटल में 100 बेड हैं। शिशुओं के लिए 44 बेड का वार्ड बनाया गया है। इस लिहाज से हॉस्पिटल में कुल 144 बेड हो गए हैं। प्रतिदिन ओपीडी में करीब दो हजार मरीज आ रहे हैं। अधिकांश बेड भी भरे रहते हैं। ऑपरेशन व सामान्य प्रसव की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है।

मरीजों का दबाव लगाता बढ़ाता जा रहा है। सबसे ज्यादा हॉस्पिटल में बीकेटी, इंटौजा, सीतापुर समेत आस-पास के इलाकों से मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में 27 डॉक्टर हैं। मरीजों को और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं के लिए 100 बेड बढ़ाए जाएंगे। इसमें मेडिसिन, हड्डी, चेस्ट, ईएनटी, मानसिक समेत दूसरे विभाग शामिल हैं। बेड बढ़ाने का प्रस्ताव जल्द ही उच्च अधिाकारियों को भेजा जाएगा। डॉक्टर व कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इससे मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।