Fire Safety Week Celebrated in Uttar Pradesh with Modern Equipment Purchase of 184 Crores आज से पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFire Safety Week Celebrated in Uttar Pradesh with Modern Equipment Purchase of 184 Crores

आज से पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह

Lucknow News - उत्तर प्रदेश में अग्नि सुरक्षा सप्ताह 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस दौरान रैलियों, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने पिछले एक साल...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 13 April 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
आज से पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह

इस सप्ताह में तीन दिन लगातार होंगे कई कार्यक्रम सरकार ने एक साल में 184 करोड़ से खरीदे आधुनिक उपकरण

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

उत्तर प्रदेश में सोमवार से पूरे प्रदेश में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत हर जिले में 14 अप्रैल से तीन दिन तक कई कार्यक्रम होंगे। सरकार की ओर से इन आयोजनों के तहत रैली, शिक्षा संस्थानों में निबन्ध, चित्रकला प्रतियोगिता, व्याख्यान, मॉक ड्रिल और जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस सरकार ने बीते एक साल में 184 करोड़ से अग्निशमन विभाग को आधुनिक उपकरणों से लैस किया है।

रैली निकाल कर जागरुक किया जाएगा

एडीजी फायर पद्मजा चौहान ने बताया कि 14 से 16 अप्रैल तक कई कार्यक्रम किए जाएंगे। इसकी शुरुआत स्मृति दिवस परेड, पिन फ्लैग से की जाएगी। इसके अलावा तीन दिनों तक सभी फायर स्टेशन से रैली निकालकर नागरिकों को जागरुक किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

एक साल में 4252 लोगों की जिन्दगी बचाई गई

एडीजी फायर ने बताया कि वर्ष 2024 में अग्निशमन कर्मियों ने 54 हजार से अधिक अग्नि हादसों पर कार्रवाई की गई। इसमें 4252 लोगों की जान बचाई गई। इसके अलावा 6540 जानवरों को भी बचाया गया। आठ अरब 65 करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति का नुकसान होने से भी बचाया गया। अग्निकाण्ड को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थाई फायर स्टेशन बनाए जाते हैं। 34422 आवेदकों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।