दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाइट की ईंधन के लिए लखनऊ में लैंडिंग
Lucknow News - लखनऊ में दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड 1133 को ईंधन कम होने पर उतारा गया। उड़ान में 151 यात्री और 6 क्रू सदस्य थे। विमान ने सुबह 9:40 बजे लखनऊ में लैंड किया और बाद में 10:17 बजे...

लखनऊ प्रमुख संवाददाता दुबई से नेपाल के काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड 1133 को ईंधन कम होने पर लखनऊ में उतारा गया। फ्लाइट में 151 यात्री और छह क्रू सदस्य थे। बाद में सुबह 10:17 बजे यह फ्लाइट वापस काठमांडू के लिए रवाना हुई।
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि यह फ्लाइट रोजाना दुबई से रात 2:05 बजे उड़ान भरने के बाद सुबह 8:00 बजे काठमांडू उतरती है। बुधवार को फ्लाइट जब नेपाल पहुंची तो वहां मौसम खराब था। विमान काफी देर तक आसमान में चक्कर काटता रहा। इस दौरान उसका ईंधन खत्म होने के कगार पर पहुंच गया। फ्लाइट कैप्टन ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मदद मांगी। इसके बाद विमान को प्राथमिकता पर लखनऊ में उतरने की अनुमति दी गई। यहां पर यह विमान सुबह 9:40 बजे उतरा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।