Inquiry into Bribery Case Police to Question IAS Officer s Close Associate s Wife निकांत जैन की पत्नी से भी पूछताछ करेगी पुलिस , Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInquiry into Bribery Case Police to Question IAS Officer s Close Associate s Wife

निकांत जैन की पत्नी से भी पूछताछ करेगी पुलिस

Lucknow News - खातों के लेन-देन पर होंगे सवाल जवाब रिश्वत प्रकरण लखनऊ, प्रमुख संवाददाता निलम्बित आईएएस

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 29 March 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
निकांत जैन की पत्नी से भी पूछताछ करेगी पुलिस

खातों के लेन-देन पर होंगे सवाल जवाब रिश्वत प्रकरण

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

निलम्बित आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन की पत्नी से भी गोमती नगर पुलिस पूछताछ करेगी। निकांत की पत्नी में कई लेन-देन का ब्योरा मिलने के बाद पुलिस ने कुछ और जानकारियां जुटाई है। निकांत और उसके भाई सुकांत के दफ्तर से भी मिले कई दस्तावेजों की छानबीन शनिवार को की गई। इससे मिले तथ्यों की सच्चाई को परखा जा रहा है। उधर सोमवार को निकांत की रिमाण्ड अर्जी पर सुनवाई होनी है।

इन्वेस्ट यूपी के सीईओ रहे अभिषेक प्रकाश के खिलाफ शिकायत होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। शासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। इस पर एसटीएफ और गोमतीनगर पुलिस ने जांच शुरू की तो रिश्वत का खेल सामने आ गया। इसके दायरे में आए गोमती नगर निवासी निकांत जैन को गिरफ्तार कर लिया गया था। निकांत मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। उसके वहां के नेटवर्क के बारे में भी एक टीम लगी हुई है। इस बीच ही उसके व पत्नी के बैंक खातों का ब्योरा पुलिस ने निकलवाया तो उससे भी कई जानकारियां मिली है।

पत्नी से सवाल जवाब करेगी पुलिस

गोमती नगर पुलिस के मुताबिक निकांत की पत्नी के बैंक खाते में कुछ लेन-देन को लेकर ही पूछताछ की जाएगी। निकांत का एक ही बैंक खाता अभी तक पुलिस को मिला है। इसका भी ब्योरा निकलवाया जा चुका है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विराट खंड स्थित निकांत जैन के दफ्तर को सील करने से पहले वहां रखे कई दस्तावेज पुलिस ने खंगाले थे। इसमें कई जानकारियां ऐसी थी जिसके बारे में निकांत के भाई व अन्य परिवारीजनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। इस दफ्तर में दोनों भाई साथ ही बैठते थे। ईडी भी जल्दी ही इस दफ्तर में तलाशी लेगी। इस मामले में ईडी भी जांच शुरू कर चुकी है। दावा किया जा रहा है कि विजिलेंस के अफसर भी ईद के बाद हरकत में आ जाएंगे। शासन ने निकांत की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण में विजिलेंस को जांच करने के आदेश दिए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।