International Yoga Day Awareness UP Yoga Committee Hosts Practice Event 1090 चौराहे पर योगाभ्यास कर जागरूक किया, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInternational Yoga Day Awareness UP Yoga Committee Hosts Practice Event

1090 चौराहे पर योगाभ्यास कर जागरूक किया

Lucknow News - उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने रविवार को 1090 चौराहा पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर लगाने की योजना बनाई गई है। 15 जून को योग...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 8 June 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
1090 चौराहे पर योगाभ्यास कर जागरूक किया

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की जागरूकता के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने रविवार को 1090 चौराहा पर शंख ध्वनि के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता व अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया कि राजधानी के कई स्थानों पर योग के शिविर लगाकर नागरिकों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। 15 जून को उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वाधान में आशियाना एलडीए से ‘योग जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आशियाना क्षेत्र में योग का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील मौर्य, राजकुमार शुक्ला, आरके गुप्ता, शैलू महेंद्र प्रताप सिंह, पूनम सक्सेना, सायरा, जीपी गुप्ता, रितेश खरबंदा, ओपी श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, दीपा त्रिवेदी, मधुलिका शुक्ला, रजनी शुक्ला, सत्यभामा, अनु, आलोक सिंह, राजीव गुप्ता, आरएन वर्मा, जेपी तिवारी, जुगल किशोर, शिव दयाल राजेंद्र सिंह, राज भाटला, राजेंद्र श्रीवास्तव, राधेश्याम तिवारी सहित कई योगाचार्य व योग साधकों ने योग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।