नगर आयुक्त ने किया बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों का निरीक्षण
Lucknow News - जलभराव से बचाव हेतु सभी यंत्रों की कार्यक्षमता जांचने के निर्देश लखनऊ। प्रमुख संवाददाता वर्षा

जलभराव से बचाव हेतु सभी यंत्रों की कार्यक्षमता जांचने के निर्देश लखनऊ। प्रमुख संवाददाता वर्षा ऋतु से पहले नगर निगम ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नगर के प्रमुख बाढ़ पम्प गृहों का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण की शुरुआत बटलर पैलेस पम्प स्टेशन से हुई, जहां नगर आयुक्त ने यंत्रों की दशा, मरम्मत एवं संचालन की स्थिति देखी । यहाँ कुल छह पम्प स्थापित हैं। बिजली से चलने वाले दो 90 एचपी के तथा दो 150 एचपी के हैं।
साथ ही डीजल चालित 63 एचपी एवं 35 एचपी के पम्प भी लगे हैं। इसके उपरांत वजीरगंज और सरकटा पम्प गृहों का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने सभी यंत्रों की सफाई, मरम्मत तथा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य है कि वर्षा ऋतु में नागरिकों को जलभराव से मुक्त रखा जाए और सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी हों।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।