मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Lucknow News - मोहनलालगंज में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने एक आठ साल के मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित जितेंद्र ने मासूम को बहला-फुसला कर बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 15 April 2025 09:02 PM

मोहनलालगंज। पुलिस ने मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मासूम के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश सिंह के मुताबिक आठ साल के मासूम को बेलहियाखेड़ा निवासी जितेंद्र बहला कर बाग ले गया था। वहां आरोपित ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर जितेंद्र भाग गया था। इंस्पेक्टर दिलेश सिंह ने बताया कि मासूम के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर जितेंद्र को पकड़ा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।