Public Outrage in Lucknow Against Terror Attack in Pahalgam Traders Protest and Demand Action पहलगाम हमले से लखनऊ में गम और गुस्सा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPublic Outrage in Lucknow Against Terror Attack in Pahalgam Traders Protest and Demand Action

पहलगाम हमले से लखनऊ में गम और गुस्सा

Lucknow News - जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के खिलाफ लखनऊ में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मशाल जुलूस निकाला, आतंकवाद का पुतला फूंका और पाकिस्तान के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 23 April 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम हमले से लखनऊ में गम और गुस्सा

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में राजधानी के लोगों में गम और गुस्सा दोनों है। व्यापारियों में जबर्दस्त गुस्सा देखने को मिला। बुधवार को लखनऊ व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा के पास मशाल जुलूस निकालकर मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने तख्तियां लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि क्या सरकार को नहीं मालूम था कि पर्यटन स्थल पर भीड़ होती है? फोर्स क्यों नहीं तैनात की थी? यह सब लापरवाही का नतीजा है। सुरक्षा व्यवस्था की ढील है। इस समय सुरक्षा व्यवस्था उपराज्यपाल के हाथ में है। उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। राजनीतिक दल केवल बयानबाजी कर कड़ी निदा कर रह जाते हैं। आतंकवादियों को मारने से कुछ नहीं होगा। असली आतंकवादी पाकिस्तान की सेना है। ठोंकना है तो पाकिस्तान की सेना को ठोंका जाए तभी कुछ होगा। इजराइल ने जैसे हमास पर किया था, उसी तरह उत्तर देना चाहिए।

संगठन के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल व महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि कश्मीर में हुए आतंकी हमले की व्यापारी समाज कड़ी निंदा करता है। हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार इनको सही सबक सिखाएगी। कार्यक्रम में भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, उमेश शर्मा, अजय गुप्ता, लल्लन यादव, मनीष अरोड़ा, कुश अरोड़ा, सुहैल हैदर अल्वी, मनीष गुप्ता, मनीष वर्मा, विनोद अग्रवाल, अशोक मोतियानी, संजय कपूर सहित कई व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

आतंकवाद का पुतला फूंका, पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के सदस्यों ने हजरतगंज जीपीओ पर काली पट्टी बांधकर आतंकवाद का पुतला फूंका। आतंकी घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आतंकवादियों का बुरा समय आ गया है। अब का भारत बहुत सशक्त भारत है। ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। अविनाश त्रिपाठी, मोहम्मद अफजल, शेखर कुमार, हरजिंदर सिंह, मनीष पाण्डेय, अनिरुद्ध निगम, अमिताभ श्रीवास्तव, डा. साकेत चतुर्वेदी, राजीव शुक्ला, मोहित कपूर थे।

राजाजीपुरम में व्यापारियों ने कैंडिल मार्च निकाला

लखनऊ परिक्षेत्र युवा व्यापार मंडल के सदस्यों ने राजाजीपुरम ई-ब्लॉक मार्केट में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, आकाश लोधी, तनिष्क गुप्ता, नवल, चमन बाबू, विजेंद्र सिंह, संजय रस्तोगी, हरप्रीत सहनी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

तख्तियां लेकर व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, नगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी, अमरनाथ चौधरी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।