Public to Teach Lesson to Irresponsible Health Minister Says Akhilesh Yadav स्वास्थ्य मंत्री ध्यान भटकाने के लिए दूसरों पर उछाल रहे कीचड़ : अखिलेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPublic to Teach Lesson to Irresponsible Health Minister Says Akhilesh Yadav

स्वास्थ्य मंत्री ध्यान भटकाने के लिए दूसरों पर उछाल रहे कीचड़ : अखिलेश

Lucknow News - स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद करने वाले बड़बोले मंत्री को जनता सबक सिखाएगी लखनऊ। विशेष

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 20 May 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
स्वास्थ्य मंत्री ध्यान भटकाने के लिए दूसरों पर उछाल रहे कीचड़ : अखिलेश

स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद करने वाले बड़बोले मंत्री को जनता सबक सिखाएगी लखनऊ। विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है। चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री अपने विभागीय कार्यों में असफल होने के बाद वे ध्यान भटकाने के लिए दूसरों पर कीचड़ उछालने के कार्य में ज्यादा रूचि ले रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद करने वाले बड़बोले मंत्री को जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में जरूर सबक सिखायेगी। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि अस्पतालों में मरीजों का इलाज कम दुर्व्यवहार की घटनाएं ज्यादा हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। विभागीय मंत्री अस्पतालों, चिकित्सालयों की व्यवस्था सुधारने और मरीजों के इलाज के बजाय दूसरे कामों में व्यस्त है। उन्हें आम जनता और मरीजों की समस्याओं और परेशानी से कोई मतलब नहीं है। प्रदेश में सरकारी और निजी अस्पतालों में मनमानी चरम पर है। भाजपा सरकार मरीजों और उनके तीमारदारों को इलाज और न्याय दिलाने के बजाय पीड़ितों पर लाठीचार्ज करती है। अस्पतालों में दवा, जांचें और उचित इलाज नहीं मिल रहा है। गरीब सरकारी और निजी अस्पतालों के बीच भटकने पर मजबूर हैं। अस्पतालों में कहीं डॉक्टर नहीं है, कहीं स्ट्रेचर और बेड नहीं है तो कहीं जांचें ठप्प हैं। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार स्वास्थ्य विभाग इलाज और सुविधाओं की जगह भ्रष्टाचार और आगजनी की घटनाओं के लिए पहचान बना चुका है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के अभाव में थक हार कर मरीज निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर लूट हो रही है। कन्नौज के छिबरामऊ में निजी अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से एक बेटी रूचि गुप्ता को जान गवानी पड़ी। बेटी के लिए न्याय मांगने वालों पर सरकार ने अत्याचार किया। न्याय के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भाजपा सरकार की पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर केवल बिल्डिंगे खड़ी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।