चंदन झा मधुबनी सदर के नए एसडीओ बनाए गए
मधुबनी में चंदन कुमार झा को नए एसडीओ के रूप में नियुक्त किया गया है। फुलपरास और बेनीपट्टी के एसडीओ का भी तबादला किया गया है। इसके अलावा, कई अन्य अधिकारियों का स्थानांतरण भी हुआ है। बिहार सरकार के...

मधुबनी। चंदन कुमार झा मधुबनी सदर के नए एसडीओ बनाए गए हैं। फुलपरास एवं बेनीपट्टी के एसडीओ का भी स्थानांतरण किया गया है। सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जयनगर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता का भी स्थानांतरण हुआ है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार झंझारपुर अनुमंडल के भूमि सुधार उप-समाहर्ता चंदन कुमार झा, मधुबनी सदर के एसडीओ बनाए गए हैं। फुलपरास अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता शारंग पाणि पांडेय, बेनीपट्टी के एसडीओ बनाए गए हैं। जबकि भागलपुर में भूमि सुधार उप समाहर्ता अनीश कुमार का फुलपरास के नए एसडीओ के रूप में तबादला हुआ है।
अधिसूचना के अनुसार सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनीष कुमार रोसड़ा के नए एसडीओ बनाए गए हैं जबकि जयनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता तरणिजा बेगूसराय बलिया के नये एसडीएम बनाए गए हैं। सरकार के अवर सचिव ने अफसरों को नए पदस्थापन वाले जगह पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।