Teenage Girl Abducted and Assaulted During Holi Celebration in Rahimabad होली खेल रही किशोरी से दुराचार, विरोध करने पर पीटा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTeenage Girl Abducted and Assaulted During Holi Celebration in Rahimabad

होली खेल रही किशोरी से दुराचार, विरोध करने पर पीटा

Lucknow News - रहीमाबाद में होली खेलने निकली 14 वर्षीय किशोरी का गांव के युवकों ने अपहरण कर दुराचार किया। किशोरी को कोठरी में बंधक बना कर पीटा गया। बाद में किशोरी बेसुध हालत में घर लौटी और परिवार को आपबीती सुनाई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 15 March 2025 08:59 PM
share Share
Follow Us on
होली खेल रही किशोरी से दुराचार, विरोध करने पर पीटा

रहीमाबाद में होली खेलने के लिए घर से निकली किशोरी से गांव के एक युवक ने दुराचार किया। कोठरी में बंधक बना कर वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपित ने साथी की मदद से पीड़िता को बुरी तरह से पीटा। फिर धमकी देते हुए भाग गए। बेसुध हालत में घर लौटी किशोरी ने परिवार को आपबीती बताई। किशोरी के पिता ने रहीमाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

मुंह दबा कर कोठरी में घसीटा

14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को होली खेलने के लिए घर से निकली थी। दोपहर में भी किशोरी घर नहीं लौटी। जिस पर परिवार वाले उसे तलाशने लगे। इस बीच किशोरी बदहवास हालत में घर की तरफ आती हुई दिखाई पड़ी। परिवार के पूछताछ करने पर पिंकू और सुमित के बारे में पीड़िता ने बताया। किशोरी के मुताबिक करीब एक बजे वह रंग खेल कर घर की तरफ आ रही थी। तभी पिंकू और सुमित ने उसे पकड़ लिया। मुंह दबा कर आरोपित किशोरी को कोठरी में ले गए। जहां मारपीट कर पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए।

एक ने किया रेप, दूसरा रखे था निगाह

पीड़िता के मुताबिक कोठरी में ले जाने के बाद सुमित बाहर चला गया था। वहीं, पिंकू ने पीड़िता के साथ दुराचार किया। इस दौरान सुमित बाहर नजर रखे हुए थे। विरोध करने पर पिंकू ने किशोरी को बुरी तरह से पीटा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर पिंकू ओर सुमित को हिरासत में लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।