Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTraffic Police Crackdown on E-Rickshaws in Restricted Routes in Lucknow
प्रतिबंधित मार्ग पर चल रहे 46 ई रिक्शा सीज
Lucknow News - लखनऊ में यातायात पुलिस ने प्रतिबंधित मार्गों पर चल रही 46 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की। सहायक पुलिस आयुक्त की निगरानी में चलाए गए अभियान में इन ई-रिक्शा को सीजर किया गया। वर्तमान में शहर में 11...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 24 May 2025 10:03 PM

लखनऊ। यातायात पुलिस ने शहर में प्रतिबंधित मार्गों (बाराबिरवा चौराहा से अमौसी, गोल्फ चौराहा से समतामूलक चौराहा तथा कटाई पुल से अहिमामऊ चौराहा ) पर चल रही ई रिक्शा को लेकर अभियान चला कर कार्रवाई की। सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान में 46 ई-रिक्शा के विरूद्ध सीजर की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार वर्तमान में शहर में 11 मार्गो को चिन्हित कर ई-रिक्शा के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।