Tragic Death of Lucknow Trader Suicide or Murder Family Dispute Erupts बर्तन व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTragic Death of Lucknow Trader Suicide or Murder Family Dispute Erupts

बर्तन व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

Lucknow News - लखनऊ के बंथरा सिकंदरपुर में बर्तन व्यापारी आशीष सिन्हा का शव बुधवार सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। पत्नी ने खुदकुशी का दावा किया, जबकि बहन ने हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 9 April 2025 11:18 PM
share Share
Follow Us on
बर्तन व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

लखनऊ, संवाददाता। बंथरा सिकंदरपुर में बर्तन व्यापारी का शव बुधवार सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। पत्नी ने पुलिस को सूचना देते हुए पति के खुदकुशी करने की बात कही। वहीं, व्यापारी की बहन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।

शास्त्रीनगर निवासी आशीष सिन्हा आशियाना पराग डेयरी के पास बर्तन की दुकान चलाते थे। वह बंथरा सिकंदरपुर में पत्नी नेहा के साथ रहते थे। बुधवार सुबह आशीष का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। यह बात नेहा ने ननद अनीता को बताई। वहीं, अनीता के मुताबिक घर पहुंचने पर भाई का शव बेड़ पर पड़ा था। अनीता ने आरोप लगाया कि नेहा काफी वक्त से आशीष को परेशान कर रही थी। करीब एक महीने से दोनों लोग अलग कमरे में भी रहते हैं। ऐसे में अनीता ने भाभी पर हत्या करने का शक जताया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर आशीष के परिवार और ससुराल पक्ष के बीच भी विवाद हुआ। वहीं, नेहा के मुताबिक 17 मार्च को उसने थाने में शिकायत की थी। पुलिस के सामने समझौता हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।