मनुष्य के मन को बदलने की क्षमता रखता है गायत्री मंत्र
Lucknow News - इस संसार में समस्याओं की जड़ मनुष्य के मन के अंदर है। गायत्री मंत्र को जीवन साधना का अंग बनाना होगा। आलमबाग में प्रज्ञा पुराण कथा के दौरान बताया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का पालन...

इस संसार में समस्याओं की जड़ मनुष्य के मन के अंदर है। इसके लिए गायत्री मंत्र को जीवन साधना का अंग बनाना होगा। गायत्री मंत्र, मनुष्य के मन को बदलने की क्षमता रखता है। आलमबाग के पकरी स्थित श्री बालाजी ज्योतिर्धाम मंदिर प्रांगण में प्रज्ञा पुराण कथा व रुद्र महायज्ञ में रविवार को यह विचार शांतिकुंज की कथावाचिका निष्ठा रस्तोगी ने व्यक्त किए। पंडित श्रीराम शर्मा ‘आचार्य कृत प्रज्ञा पुराण कथा में नारद और विष्णु के संवाद के माध्यम से वर्तमान युग की नई-नई समस्याओं के समाधान के लिए कथा वाचिका ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का गुणगान बहुत भक्ति भाव से किया जाता है किंतु पारिवारिक स्तर पर इन आदर्शों का पालन बिल्कुल नहीं किया जाता है।
प्रभारी प्रो. अनूप बी मिश्रा ने बताया कि कथा की समाप्ति पर पूर्णाहुति दीपयज्ञ में संकल्प लिया जाएगा। अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।