चेन्नई से लखनऊ भेजी गई कार को ट्रांसपोर्टर ने हड़पी, गिरफ्तार
Lucknow News - लखनऊ में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने चेन्नई से लखनऊ भेजी गई कार को हड़प लिया था। विवेक कुमार तिवारी ने 8 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। नितेश जांच में सहयोग...

लखनऊ। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने चेन्नई से लखनऊ के लिए भेजी गई कार हड़प थी। इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली महावीर एन्क्लेव निवासी नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपित एबसलयूट ट्रांसपोर्टर के नाम से फर्म चलाता है। आठ दिसंबर को विवेक कुमार तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। विवेक ने नितेश के ट्रांसपोर्ट से सामान चेन्नई से लखनऊ भेजा था। जो समय पर नहीं पहुंचा। काफी दिन बाद सामान आया विवेक को क्षतिग्रस्त हालत में मिला था। वहीं, कार का कुछ पता नहीं चला। ट्रांसपोर्टर नितेश से पूछताछ करने पर वह टालमटोल करता रहा। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपित को कई बार नोटिस देने के बाद भी वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। इस आधार पर नितेश को गिरफ्तार किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।