Uttar Pradesh Launches Agricultural Resolution Campaign 2025 to Boost Farmer Productivity आज से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Launches Agricultural Resolution Campaign 2025 to Boost Farmer Productivity

आज से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

Lucknow News - लोकभवन सभागार में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन राज्य के सभी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 28 May 2025 09:33 PM
share Share
Follow Us on
आज से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश में 29 मई से कृषि संकल्प अभियान-2025 चलाई जाएगी। इसके तहत 29 मई से लेकर 12 जून तक प्रदेश के शोध एवं शिक्षण संस्थानों के 15 हजार से अधिक वैज्ञानिकों से लेकर कृषि विशेषज्ञ एवं अधिकारी किसानों की खेतों तक जाएंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार में विकसित कृषि संकल्प अभियान लॉन्च करेंगे। यह अभियान सभी 75 जिलों में चलाया जाएगा। इसके लिए 225 टीमें बनाई गई हैं, जो 675 स्थानों पर जाकर तीन सत्र में किसानों से संवाद करेगी। यह जानकारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेन्स में दी।

उन्होंने कहा कि 28 मई को प्रयागराज व कानपुर मंडल में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के साथ ही सभी 18 मंडलों में गोष्ठी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हर स्थान पर तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। इसमें कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मधुमक्खी पालन व सिंचाई आदि के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। 15 दिन में यह टीम 10,125 स्थलों पर जाकर किसानों से संवाद करेगी। मेरठ व झांसी में रहेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री कृषि मंत्री ने बताया कि दो दिन (मेरठ व झांसी) में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के निमित्त सभी संबंधित मंत्रियों-प्रमुख सचिव के साथ बैठक करके तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में होगा। राज्य स्तर व जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम होंगे। राज्य स्तर पर एडिशनल डायरेक्टर (एक्सटेंशन) व जिले स्तर पर उपनिदेशक नोडल अधिकारी होंगे। विकसित भारत व विकसित कृषि का उद्देश्य खेती में देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही प्रदेश-देश के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ा कर दुनिया को आपूर्ति करने में सक्षम होना है। इसका उद्देश्य गुणवत्ता अन्न पैदा कर कुपोषण की समस्या का समाधान करने और विषमुक्त खेती को बढ़ाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।